रतलाम: एसपी अमित कुमार पहुंचे आलोट- कंजरों के आने-जाने के रास्ते का किया निरीक्षण… क्षेत्र की कानून व्यवस्था का लिया जायजा,दिए निर्देश
रतलाम,4फरवरी(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार मंगलवार को आलोट पहुंचे। उन्होंने कंजरों के आने-जाने के रास्तों का निरीक्षण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिए।एसपी आलोट थाने भी पहुंचे और निरीक्षण किया।
एसपी अमित कुमार ने आलोट थाना परिसर, हवालात, मलखाने, रजिस्टर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया। कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं कंजर समस्या से निपटने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश एसडीओपी आलोट श्रीमति शाबेरा अंसारी एवं थाना प्रभारी आलोट शंकर सिंह चौहान को दिए गए।

