रतलाम: एसपी अमित कुमार द्वारा रतलाम पुलिस महकमें में फेरबदल… माणक चौक थाना प्रभारी को सैलाना भेजा, एसआई अनुराग यादव को एक बार फिर से माणक चौक थाने की कमान,6 थानों के प्रभारी बदले
रतलाम,11फरवरी(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार ने जिले के पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। 6 थानों के प्रभारी बदले गए हैं। एसआई अनुराग यादव को एक बार फिर से माणकचौक थाना प्रभारी बनाया गया है। इसको लेकर कई दिनों से चर्चाएं थी, जो सच साबित हुई।
फेरबदल में एसपी अमित कुमार ने माणकचौक थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया को सैलाना थाना प्रभारी पदस्थ किया है। उनके स्थान पर हाट रोड चौकी प्रभारी एसआई अनुराग यादव को फिर से मानक चौक थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके पूर्व एसपी गौरव तिवारी द्वारा रतलाम पदस्थापना के दौरान उन्हें माणकचौक थाना प्रभारी पदस्थ किया गया था।
एसपी द्वारा शिवगढ़, सरवन, बाजना, सैलाना, महिला थाना प्रभारी भी बदले गए हैं। बिरमावल चौकी प्रभारी मुकेश सस्तिया को हाट रोड चौकी प्रभारी बनाया गया है।
देखें सूची-

