रतलाम: धोलावाड डेम में मिले युवक के शव की शिनाख्त, कटनी का रहने वाला है युवक, 8 फरवरी से था लापता, आज होने वाली थी शादी
रतलाम,20फरवरी(खबरबाबा.काम)।धोलावाड डेम (सरोज सरोवर) में मृत मिले युवक की करीब 22 घंटे बाद शिनाख्त हो गई है। मृतक का नाम शुभम तिवारी है और यह कटनी में स्थित सीमेंट फैक्ट्री में इंजीनियर था। पुलिस ने उसके स्वजन से बात की है। स्वजन के आने के बाद आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक 8 फरवरी से लापता था और आज 20 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी। कटनी से युवक रतलाम कैसे पहुंचा और यहां क्या हुआ उसकी पुलिस जांच कर रही है।

