रतलाम: डीआरएम ऑफिस में हुई पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक और सांसदों की बैठक, यात्री सुविधाओं को लेकर हुई चर्चा, 8 सासंद हुए शामिल
रतलाम,28फरवरी(खबरबाबा.काम)। डीआरएम ऑफिस पर आज महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे अशोक कुमार मिश्र एवं सांसदों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की शुरूआत अतिथियों के स्वागत से किया गया। उसके उपरांत पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र द्वारा स्वागत उद्बोधन में पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

