रतलाम: उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा रतलाम आए, पुलिस अधिकारियों की बैठक ली… त्यौहार पर शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
रतलाम, 11मार्च (खबरबाबा.काम)। उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा ने मंगलवार को रतलाम आकर आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर स्थानीय पुलिस विभाग की तैयारियों की जानकारी ली। कानून व्यवस्था को लेकर एडीजीपी श्री जोगा ने कई निर्देश भी दिए।

बैठक में एडीजीपी श्री जोगा के साथ डीआईजी मनोज सिंह एवं एसपी अमित कुमार भी मौजूद रहे। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए एडीजीपी श्री जोगा ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक लेकर पुलिस अफसरों को अहम निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाए। इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे।जिले के सभी थाना क्षेत्रों में होलिका दहन स्थलों की पहचान की जाए। खासतौर पर पूर्व में विवादित रहे और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। होली के दिन संवेदनशील इलाकों में गश्त को और प्रभावी बनाया जाए। संदिग्ध और अराजक तत्वों की पहले से पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

