रतलाम: बिलपांक क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में विवाद, चाकू बाजी के बाद दुकान में लगाई आग… पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, गांव में पुलिस फोर्स तैनात
रतलाम,7अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम कमेड़ में सोमवार सुबह दो पक्षों के आपसी विवाद में चाकूबाजी और आगजनी की घटना हो गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में फिलहाल पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कुछ लोगों को राउंडअप किया है।
जिला मुख्यालय से करीब 31 किमी दूर स्थित ग्राम कमेड में दो व्यक्तियों के आपसी विवाद में हुई कहासुनी के बाद मामला गंभीर हो गया। एक पक्ष ने विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया तो दूसरे पक्ष के आक्रोशित लोगों ने सामने वाले पक्ष की दुकान में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ कमेड पंहुचे।

