रतलाम: पुलिस को सफलता-वाहन चोरी करने वाले अंतर्जिला वाहन चोर गिरफ्तार, पुलिस ने जप्त किये चार वाहन, पूर्व में चोरी की गई मो.सा. की नम्बर प्लेटे बरामद
रतलाम,22अप्रैल(खबरबाबा.काम)। वाहन चोरी के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी के चार वाहन बरामद किए हैं। आरोपी रैकी कर वारदात का अंजाम देते थे। आरोपियों से पूर्व में चोरी की गई मोटरसाइकिल के नंबर प्लेटे भी बरामद की गई है।
एसपी अमित कुमार ने आज वाहन चोरों के मामले में जानकारी दी।जानकारी के अनुसार माणकचौक पुलिस की टीम ने मुखबीर सूचना पर रफीक उर्फ भय्यु पिता याकुब जाति 25 साल निवासी अशोक नगर रतलाम और सद्दाम पिता शहजाद 32 साल निवासी अशोक नगर रतलाम को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी के कुल चार वाहन जप्त हुए हैं। जिसमें एक बोलेरो पीकप लोडिंग तथा तीन स्कूटी जप्त की गई है। आरोपीयो से पूछताछ पर पूर्व में चोरी गई मो.सा. की नम्बर प्लेटे भी बरामद की गई है।

