रतलाम: आधी रात को अचानक थानों पर पहुंचे एसपी अमित कुमार, पुलिसिंग और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
रतलाम,20अप्रैल(खबरबाबा.काम)।एसपी अमित कुमार रतलाम पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लगातार एक्शन मोड में बने हुए हैं। एसपी ने शनिवार -रविवार की देर रात थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थानों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी अमित कुमार शनिवार रात को सैलाना, नामली और जावरा में थानों के निरीक्षण पर पहुंचे। एसपी ने थानों के रजिस्टर का निरीक्षण किया और कमियां पाए जाने पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। एसपी ने थानों की बीट और माइक्रोबीट व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने हवालात का निरीक्षण कर थानों की साफ सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। पेंडिंग अपराधों के निकाल के लिए भी एसपी ने निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने यह देखा
– एसपी अमित कुमार ने थानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।
-कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
– एसपी ने थानों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी अमित कुमार के निर्देश
-सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश,एसपी ने थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।
– एसपी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
-मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए। छोटी से छोटी सूचना की तस्दीक कर कार्रवाई के लिए कहा।
-अपराधियो, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

