रतलाम: शहर में वाहन चैकिंग अभियान- 16 नाबालिक वाहन चालकों के अभिभावकों के विरुद्ध 199 A एम वी एक्ट के तहत कारवाई….09 मामलों में न्यायालय द्वारा 25–25 हजार रुपए के चालान भरने के आदेश
रतलाम,11अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर शहर में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नाबालिक वाहन चालकों पर पुलिस विशेष ध्यान दे रही है। 16 नाबालिक वाहन चालकों के अभिभावकों के विरुद्ध 199 A एम वी एक्ट के तहत कारवाई की गई है। इनमें से 09 मामलों में न्यायालय द्वारा 25–25 हजार रुपए के चालान भरने के आदेश दिए गए हैं।

