रतलाम के दो युवक दाहोद में एम.पी. पासिंग की गाड़ी में ड्रग्स ले जाते हुए पकड़े गए,20 लाख का एम.डी. ड्रग्स जब्त
रतलाम,11सितम्बर(खबरबाबा.काम)।रतलाम के दो युवक दाहोद में एम.पी. पासिंग की गाड़ी में ड्रग्स ले जाते हुए पकड़े गए है। आरोपियों के कब्जे से 20 लाख रुपए मूल्य की 200 ग्राम एम.डी. ड्रग्स जब्त की गई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार गांधीनगर स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने दाहोद शहर से 200 ग्राम एम.डी. ड्रग्स ले जाते हुए दो युवकों को पकड़ा है। इस ड्रग्स की कीमत 20 लाख बताई जा रही है। कार में रतलाम के दो लोगों को पकड़ा गया है।
घटना की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गांधीनगर के स्टेट मॉनिटरिंग सेल को सूचना मिली थी कि दाहोद से ड्रग्स ले जाया जा रहा है। इसके आधार पर, आज गांधीनगर की टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जांच की, तो पता चला कि वे रतलाम के हैं और उनके पास से 200 ग्राम वजन का एम.डी. ड्रग्स बरामद हुआ। इस ड्रग्स की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। यह ड्रग्स कुल तीन लोग ले जा रहे थे। उनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस तीसरे व्यक्ति की तलाश में लगी है।
पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि यह ड्रग्स कहां से लाए थे और कहां ले जाने वाले थे। पुलिस ने 20.00 लाख की कीमत का ड्रग्स और कार सहित कुल 25.74 लाख का माल जब्त किया है।