मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निर्धारित कार्यक्रम से करीब आधे घंटे की देरी से 12: 35 पर बंजली हवाई पट्टी पर उतरे। यहां कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, डीआईजी निमिष अग्रवाल,कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह,एसपी अमित कुमार,जिला पंचायत सीईओ सुश्री वैशाली जैन,पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा नेता पवन सोमानी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
प्रवीण सोनी मित्र मंडल ने किया स्वागत,लगाया गले
बरबड़ रोड स्थित अमृत गार्डन के बाहर भाजपा नेता प्रवीण सोनी मित्र मंडल द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत किया गया। यहां मुख्यमंत्री ने श्री सोनी को गले लगा लिया। यहां पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन, ललित दख,अनिल कटारिया,महैन्द्र मूणत सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।