रतलाम: महिला से मंगलसूत्र झपटने का प्रयास,आरोपी को किया गिरफ्तार, फरियादी की सूझबूझ व पुलिस की तत्परता से टली बड़ी वारदात
रतलाम,16अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले के ताल बरखेड़ा रोड पर एक महिला से मंगलसूत्र छिनने का प्रयास किया गया। फरियादी की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गुरुवार सुबह फरियादी भारत सिंह पिता जय सिंह दांगी 32 वर्ष निवासी ग्राम अबूपूरा थाना ताल अपनी बहन को मोटरसाइकिल पर बिठाकर भगोर -ताल-बरखेड़ा रोड से जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम लसूडिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर की काली पल्सर मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने लगा।
आरोपी ने बोरबरड़ा फंटा, जमुनिया शंकर के पास पहुंचने पर उनकी बहन के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने का प्रयास किया।झपट्टा मारने के दौरान मंगलसूत्र टूट नहीं पाया, परंतु फरियादी की मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। फरियादी द्वारा मोटरसाइकिल रोककर शोर मचाने पर आरोपी मौके से बरखेड़ा की दिशा में भाग गया।

