नई दिल्ली,11अक्टूबर/ दिल्ली में एक अजीबोगरीब घटना के तहत एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या करने और घर में डकैती करने की फिरौती 2 बदमाशों को दे दी, लेकिन उसकी योजना कामयाब नहीं हो सकी. इस सिलसिले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
युवक ने अपनी मां की हत्या और घर में डकैती के लिए जिस बदमाश को ठेका दिया वह मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश निकला. इस युवक का बदमाश के साथ 50 हजार रुपये में सौदा तय हुआ.
बदमाश जब वारदात को अंजाम देने पहुंचे तो महिला चालाकी दिखाते हुए वहां से बच निकली. महिला भागकर पुलिस थाने गई और उसने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने जांच करते हुए पूरे मामले का खुलासा करते हुए महिला के बेटे समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
केस के बाद शुरू हुई जांच
माना जा रहा है कि युवक अपनी मां के व्यवहार से परेशान था और इसके लिए उसने हत्या की सुपारी दे दी.
महिला ने थाने में आईपीसी के तहत 495/19 u/s 393/452/34 केस दर्ज कराया. जांच के बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया. इसी दौरान इसका खुलासा हुआ कि महिला के बेटे ने अपनी मां की हत्या के लिए सुपारी दी थी.
पुलिस मे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान एक खंजर, 2 मोबाइल, 2 मारुति इको कार, 2 मारुति वैगनआर कार और 1 होंडा सिटी कार बरामद किया है. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि यह घटना 6 अक्टूबर की है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.