रतलाम,12अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। रतलाम की एक फर्म साथ 16 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
धानमंडी क्षेत्र में मेसर्स एसएस वोरा एण्ड कंपनी के संचालक से पंचेड निवासी दो भाइयों द्वारा गेहू बेचने के नाम पर लाखो की राशि ले ली । जब रूपये मांगे तो आरोपी पक्ष ने रूपये देने से मना करते हुए धमकाना शुरू किया। माणक चौक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक रतलाम के महर्षि दयानंद मार्ग धानमंडी स्थित मेसर्स एसएस वोरा एण्ड कंपनी के प्रो. सुलोचना पति अभय वोरा से पंचेड निवासी अरविंद पिता गोपाल तथा उसके भाई शेलेन्द्र द्वारा अप्रेल माह में गेहू बेचने के नाम पर फरियादी पक्ष से करीब 16 लाख रूपये की राशि ले ली लेकिन आरोपी पक्ष द्वारा ना तो रूपये लोटाए ना ही गेहू दिए। जब फ़रियादी पक्ष द्वारा आरोपी पक्ष से रूपये की मांग की गई तो आरोपी भाईयों ने फरियादी के साथ रूपये देने से मना कर गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा माणक चौक थाने में दर्ज कराई गई। जिस पर पुलिस ने आरोपी भाईयों के खिलाफ धारा 420, 294,506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.