रतलाम,20अक्टूबर2019। इन्द्रा नगर में रहने वाले एक चिकित्सक के घर में घुसकर कुछ लोगों ने उन्हें धमकाया और क्लिनिक में तोडफ़ोड की। पुलिस ने डाक्टर की रिपोर्ट पर आरोपी पक्ष के चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन्द्रा नगर निवासी डॉ.सत्येन्द्र पिता नंदलाल का इन्द्रा नगर में क्लिनिक चल रहा है। डाक्टर का मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक से विवाद चल रहा है। कल दोपहर को पुनीत निवासी प्रताप नगर अपने तीन साथियों के साथ आया ओर गाली गलोच करना शुरू कर दी। इस पर डॉ.तिवारी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी पक्ष ने डॉ. के साथ हाथापाई कर क्लिनिक में तोडफ़ोड़ की। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने फिलहाल डॉ.तिवारी की रिपोर्ट पर आरोपी पक्ष के लोगो के खिलाफ धारा 452, 427,294, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.