कुपवाड़ा,20अक्टूबर2019/पाकिस्तान को भारत ने आज उसी की भाषा में मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलीबारी के जवाब में भारतीय सेना ने आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया और PoK में पाकिस्तान समर्थित कई आतंकी कैंप्स को तबाह कर दिया। भारत ने यह कार्रवाई तब की जब आज (रविवार) सुबह पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सीजफायर का उल्लंघन किया।
पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में रविवार को गोलियां चलाईं, जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई जबकि तीन नागरिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान के इस गोलीबारी में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
भारत की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में सेना ने PoK स्थित कई आतंकी कैंप्स को मेन टारगेट बनाया था। क्योंकि पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के इरादे से ही सीजफायर का उल्लंघन करता है। आतंकियों की पाकिस्तान अपनी अपऑफिशियल आर्मी के तौर पर इस्तेमाल करना चाहता है। भारतीय सेना ने PoK में जिन आतंकी ठिकानों को उड़ाया है, वहां भारत में आतंकियों की घुसपैठ कराने की तैयारी थी।
साभार-इंडिया टीवी
Previous Articleरतलाम: डॉक्टर के घर में घुसकर धमकाया और क्लिनिक में की तोडफ़ोड़
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.