रतलाम,20अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। सेजावता के समीप स्थित एक गोडाउन के सामने रखे लोहे के सामान को अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रो के मुताबिक काटजू नगर निवासी निलेश पिता नरेन्द्र कुमार बोरदिया का सेजावता के समीप एक गोडाउन है। इस गोडाउन के बाहर लोहे के शटर, दरवाजे, पाईप की रैलिंग, जनरेटर की मोटर आदि सामान रखे हुए थे। अज्ञात चोरो ने बीति रात सूनेपन का फायदा उठाते हुए सामान को चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कालेज रोड़ से बाईक चोरी
पलसोडा निवासी रामचंद्र पिता हिरालाल विगत दिवस अपनी बाइक क्रमांक एमपी 43 बी 5322 से रतलाम आया हुआ था। बाजार का काम निपटाने के बाद कालेज रोड़ पर पुन: वह पहुंचा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। अज्ञात बदमाश फरियादी की बाईक को चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
ट्रांसफार्मर आईल चोरो ने दी दस्तक
ताल। बारिश थमने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से आईल चोरी करने वाले गिरोह ने दस्तक दे दी है ओर ताल थाना क्षेत्र के ग्राम कोठड़ी में एक ट्रांसफार्मर में से आईल चुराकर ले गए। ताल थाना पुलिस सूत्रों के मुताबिक अज्ञात चोरो ने कोठड़ी के पास स्थित ट्रांसफार्मर को 17 ओर 18 अक्टूबर की दरमियानी रात को निशाना बनाया ओर ट्रांसफार्मर में रखा करीब 125 लीटर आईल चुरा ले गए। पुलिस ने इस मामले में एमपीईबी के इंजीनियर मनीष पिता प्रभुदयाल कुल्मी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.