रतलाम,20अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थ पदस्थ अकाउंटेंट को लोकायुक्त ने रविवार दोपहर को आठ हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा ।
बालचिकित्सालय में पदस्थ इंचार्ज सिस्टर रानी नेल्सन से जीपीएफ की राशि में से दस प्रतिशत की रिश्वत लेने लेखापाल पुरूषोत्तम बुचके छुट्टी के दिन भी बाल चिकित्सालय पहुंच गया , जहां पहले से इंतजार कर रहे दल ने उसे रूपए लेते ही दबोच लिया।
लोकायुक्त उज्जैन के डीएसपी वेंदात शर्मा ने बताया बाल चिकित्सालय में पदस्थ इंचार्ज सिस्टर रानी नेल्सन ने जीपीएफ की रकम निकलवाने के लिए आवेदन दिया था। लेखापाल पुरुषोत्तम बुचके ने रानी नेल्सन से जीपीएफ की रकम निकालने के बदले 10 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी। रानी नेल्सन के जीपीएफ से एक लाख की राशि का आवेदन किया था लेकिन 85 हजार रूपए ही स्वीकृत किए गए थे, जिसके बदले में पुरुषोत्तम बुचके ने साढ़े आठ हजार रु की मांग की थी। बुचके ने आठ हजार रूपए लेकर शर्ट की जेब में रख ले लिए थे, लोकायुक्त पुलिस ने बुचके का शर्ट भी जप्त कर लिया एवं उसके घर से मंगवाकर उसे नया शर्ट पहनाया गया।
रानी नेल्सन ने बताया पिछले वर्ष भी लेखापाल बुचके ने उससे जीपीएफ की राशि के लिए दस हजार रूपए लिए थे। लेखापाल बुचके के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम में डीएसपी शर्मा के साथ अनिल अटोलिया ,मोहम्मद काशिद , हितेश लालावत, अशोक खत्री सहायक वर्ग 2 आदि उपस्थित थे।
जिला अस्पताल में पदस्थ अकाउंटेट को लोकायुक्त ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा, इंचार्ज सिस्टर से रिश्वत लेने रविवार को बाल चिकित्सालय पहुंचा था, शर्ट की जेब में रुपए रखते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.