रतलाम,1 नवम्बर2019/ शहर में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना के तहत करोड़ों रुपए लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन प्रभारी मंत्री श्री सचिन यादव, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, विधायक आलोट श्री मनोज चावला, रतलाम श्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान श्री राजेश भरावा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्री राजेंद्रसिंह लुनेरा, निगम सभापति श्री अशोक पोरवाल, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी,निगम आयुक्त एस. के सिंह,विनोद मिश्रा मामा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें 8 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए लागत के शहर के कॉन्वेंट स्कूल तिराहे से सैलाना बस स्टैंड तक मार्ग निर्माण, 3 करोड़ 40 लाख 69 हजार रुपए लागत से शहर सराय से दो बत्ती चौराहे तक न्यू रोड टू लेन मार्ग निर्माण, 90 लाख 97 हजार रुपए लागत से बनने वाले दो बत्ती चौराहा से डाट की पुल रेलवे कॉलोनी रोड टू लेन, 36 लाख 75 हजार रुपए लागत के फ्रीगंज रोड पर स्ट्रोम वाटर पाइप लाइन, 1 करोड़ 25 लाख 33 हजार रुपए लागत के इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग कार्य तथा 1 करोड़ 72 लाख के वाटर पाइप लाइन शिफ्टिंग तथा 72 लाख 68 हजार लागत के वुमन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कार्य सम्मिलित है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहर के विकास के लिए सबके साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। विकास के लिए 5 वर्षीय रोड मैप बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जाएंगे। विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने भी अपने उद्बोधन में रतलाम शहर के विकास के संबंध में बिंदुवार आवश्यकताओं को प्रतिपादित किया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.