भोपाल,25नवम्बर2019/ पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है. अब उनका बायो लोक सेवक और क्रिकेट प्रेमी हो गया है. इससे पहले सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद लिखा हुआ था. अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल बदलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफ़ाइल में कहीं भी कांग्रेस पार्टी का ज़िक्र नहीं है. अचानक ट्विटर प्रोफाइल बदलने से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल है.

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाल के दिनों में कई ऐसे बयान आए थे जिससे ये लग रहा था कि उनके और कांग्रेस पार्टी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. सिंधिया ने कर्जमाफी, बाढ़ राहत राशि के लिए सर्वे और बिजली कटौती के मामले में खुद की पार्टी वाली कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया था जिसकी वजह से बीजेपी को कमलनाथ सरकार पर हमला करने के कई मौके मिले.
सिंधिया ने क्या कहा?
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि एक महीने पहले मैंने ट्विटर पर अपने बायो में बदलाव किया था और अब इसे और छोटा किया है.उन्होने चल रही चर्चाओंं को निराधार बताया है.
(साभार-आज तक)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.