रतलाम,17दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/शहर में चोरो के हौंसले लगातार बुलंद हो रहे है। सोमवार-मंगलवार की रात धानमंडी क्षेत्र में एक थोक किराना दुकान में चोरी की वारदात हो गई। बदमाश पड़ोसी के दीवार के पाइप के सहारे दुकान गैलरी में ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर चढ़ाव की चैनल गेट का ताला तोड़ा। बदमाश दुकान में हाथसाफ कर पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर भाग निकले।
जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात धानमंडी सुभाषमार्ग स्थित दिलीपकुमार संजयकुमार जैन नामली वाला की दुकान पर हुई है। दुकानदार को चोरी का पता आज सुबह उस समय चला, जब सामान भरा ट्रक खाली होने दुकान पर पहुंचा। ट्रक को खाली कराने के लिए पहुंचे हम्माल ने दुकान की शटर का ताला खोला,वैसे ही दुकान के अंदर का सामान बिखरा हुआ नजर आया। दुकान के काउंटर के गल्ले सहित अन्य सामान अस्त व्यस्त पाकर चोरी का एहसास होने पर तत्काल इसकी सूचना दुकानदार को दी।
सूचना मिंलते ही दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो देखा कि चेनल गेट का ताला टूटा होकर ऊपरी मंजिल का दरवाजा टूटा पाया। दुकानदार जैन ने तत्काल डायल 100 को सूचना दी लेकिन काफी देरतक भी डायल 100 पुलिस मौके पर नही पहुंची। बाद में थाने जाकर पुलिस को सुचित किया गया। दुकानदार जैन ने उनकी किराना किराना सामान घी-तेल और शक्कर की थोक दुकान है। बीती रात को वे दुकान पर ताला लगाकर गए और सुबह पता चला कि चोरी की वारदात हो गई।
जैन ने बताया कि बदमाश पड़ौसी की मकान से पाइप के सहारे दुकान के ऊपरी मंजिल पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ाकर चढ़ाव के सहारे नीचे उतरे तो चैनल गेट का ताला तोड़कर दुकान का फर्नीचर हटाकर दुकान में आगे काउंटर तक जा पहुंचे जहां काउंटर के गल्ले और दराजों को खंगालकर उसमें रखी नगदी पर हाथसाफ कर गए।
जैन ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है जब फूटेज देखे तो दो बदमाश दुकान के अंदर दिखाई दिए। दोनों बदमाश दोनों हाथ में घी के डिब्बे उठाकर जाते दिखाई दे रहे है। जैन ने बताया कि बदमाशों ने पीछे के गेट का ताला चटकाकर गली में से होकर भाग निकले।
दुकानदार जैन ने बताया कि अभी पता नहीं चल पाया कि बदमाश दुकान से क्या-क्या और कितना सामान ले गए है। इसकी जानकारी स्टॉक का मिलान करने पर ही पता चल सकेंगी। चार घी के डिब्बे चोरी सीसीटीवी से पता चला है। जांच के लिए माणकचौक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.