रतलाम-जावरा, 13जनवरी(खबरबाबा.काम)/लोकायक्त पुलिस उज्जैन द्वारा नानालाल पाटीदार निवासी ग्राम धमेडी तहसील पिपलौदा जिला रतलाम की शिकायत पर जावरा के पास पंचेडी ग्रिड के लाइन मेन बंसीदास को 5000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
आरोप है कि आवेदक की कृषि भूमि पर लगे ट्यूबवेल के पंप का विद्युत आपूर्ति बंद करने तथा कनेक्शन काटने का भय दिखाकर 10000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी ।आवेदक की ग्राम धमेडी में 08 बीघा कृषि भूमि जिसमें आवेदक अपने ट्यूबवेल से सिंचाई कर रहा है परन्तु लाइनमैन बंसीदास आवेदक के विद्युत कनेक्शन को अवैध बताकर तथा पानी के पंप को अधिक पावर का बताकर आएदिन रिश्वत देने के लिए दवाब बना रहा था ,जिसकी शिकायत आवेदक ने उज्जैन लोकायुक्त को की गई ।परिणामस्वरूप उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने आज कार्यवाही कर आरोपी बंशीदास को 5000रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।भ्रष्ट्राचार अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.