भोपाल,21जनवरी2020/मध्यप्रदेश के देवास जिला योजना समिति की बैठक में कमलनाथ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और देवास से भाजपा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज राजानी के बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं, इस बात को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है।
बैठक के दौरान मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा सांसद को बैठक से बाहर निकलने के लिए बोल दिया। इस पर सांसद सोलंकी ने कहा कि आप अठारह लाख लोगों का अपमान कर रहे हैं, जिन्होंने मुझे सांसद चुना। वहीं मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि बैठक के दौरान भाजपा सांसद ने मेरा व्यक्तिगत अपमान किया है। वहीं कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर काले झंडे दिखाकर भाजपा सांसद का विरोध करने की घोषणा की है।
(साभार-अमर उजाला)
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.