रतलाम,6फरवरी(खबरबाबा.काम)। बीती रात ढाई बजे के आसपास जावरा रोड शिव शंकर कॉलोनी के आगे ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार पेड़ और पिलर से टकराते हुए साइड में बने झुग्गी झोपड़ी के पास पलटी खा गई । गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई वरना जहां यह कार पलटी खाकर गिरी है वहां कई मकान थे, और बड़ा हादसा भी हो सकता था। फिलहाल कार किसकी है और इसमें कौन- कौन सवार था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है । आसपास के लोगों ने बताया कि रात को तेज आवाज आई थी जिसके बाद उन्हें बाहर आकर देखा तो कुछ लोग गाड़ी से निकल कर भागते नजर आए।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.