रतलाम, 29फरवरी(खबरबाबा.काम)। आनलाइन ठगी की वारदाते बढती जा रही है। अब अज्ञात बदमाशों ने शहर के एक प्रतिष्ठित चिकीत्सक को आनलाइन ठगी का शिकार बना लिया और उनके खाते से डेढ लाख रुपए से अधिक की राशी उड़ा ली। वारदात पेटीएम केवायसी करने के नाम पर की गई। स्टेशन रोड पुलिस ने डा. पाटनी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार आनलाइन ठगी की यह वारदात शहर के चिकीत्सक डा. राजेश पिता रतनलाल पाटनी निवासी टीआईटी रोड के साथ हुई है। डाक्टर पाटनी ने पुलिस को जो शिकायत की है, उसके अनुसार 23 फरवरी को उनके पास मैसेज आया कि आपका पैटीएम केवायसी कम्पलीट नहीं है। कम्पलीट करने के लिए मैसेज में एक फोन नम्बर दिया गया और उस पर सम्पर्क करने अन्यथा पेटीएम एकाउंट बंट करने की चेतावनी दी गई। डा. पाटनी की शिकायत के अनुसार उन्होने मैसेज प्राप्त होने के बाद उक्त नम्बर पर बार-बार फोन लगाया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद अगले दिन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे उनके पास केवायसी अपडेट करने के लिए फोन आया और कहा गया कि केवायसी अपडेट करने के लिए साईड पर जाकर आपकों जो ओटीपी नम्बर भिजवा रहे है, उस ओटीपी से एक रुपए भेजे, जिससे कि आपका केवायसी फार्म डाउनलोड हो जाएगा। डा. पाटनी द्वारा एसा करने पर मैसेज आया कि आपका एक रुपया प्राप्त नहीं हुआ है, ओटीपी रिसेंड करिए। इसके बाद डा. पाटनी के पास फिर फोन आया और कहा कि आपकों फिर ओटीपी सेंड कर रहे है, यह उस पर भेज दिजीए। एक बार फिर निर्देश अनुसार करने पर भी फार्म डाउनलोड नहीं हुआ तो डां. पाटनी को ओटीपी के माध्यम से खाते से रुपए निकाले जाने की शंका हुई, क्योंकि उन्हे चालिस हजार रुपए और तीस हजार रुपए से अधिक की राशि के मैसेज प्राप्त हुए।
एप डाउनलोड करते ही मौबाइल अपनेआप होने लगा आपरेट
इसके बाद भी फिर उनके पास फोन आया कि लड़के द्वारा गलती से खाते से 70 हजार रुपए निकाल लिए गए है, जिन्हे वापस आपके खाते में एटीएम कार्ड के द्वारा भेज रहे है। फोन पर डा. पाटनी से उनके चालू एटीएम कार्ड का फोटो खिचंकर एक विशेष एप डाउन लोड करने के लिए कहा गया। डा. पाटनी के अनुसार उक्त एप डाउनलोड करने के बाद उनका मोबाइल स्वत: की कार्य करने लगा, उन्होने अपने मोबाइल को आपरेट करने की कोशिश भी की, लेकिन मोबाइल से उनका कंट्रोल हट गया और मोबाइल फोन अपने आप आपरेट होने लगा। इसके बाद डा. पाटनी ठगी की शंका में तत्काल अपने बैंक पहुंचे और अपने खाते के बारे में जानकारी ली, जिस पर पता चला कि विगत दो घंटे में उनके खाते से 1 लाख 45 हजार रुपए आहरित हुए है। डा. पाटनी ने इसके बाद खाता बंद करवाया, इस दौरान एक अन्य बैंक में उनके खाते से 10 हजार रुपए आहरित करने का मैसेज आया। इस तरह डा. पाटनी के दो खातों से एक लाख पचपन हजार दो सौ सत्यानवे रुपए आहरित कर लिए गए। डा. पाटनी ने इसके बाद आनलाइन ठगी की शिकायत स्टेशन रोड थाने पर की है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
रतलाम के प्रतिष्ठित डाक्टर हुए आनलाइन ठगी के शिकार, केवायसी अपडेट करने के नाम पर अज्ञात बदमाशों ने लगाई डेढ लाख रुपए से अधिक की चपत, एक एप डाउनलोड करते ही मोबाइल का कंट्रोल बदमाशों के हाथ में चला गया और…
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.