रतलाम,29 जनवरी(खबरबाबा.काम)। नगर में सोमवार रात अलग-अलग दो स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगो की मौत हो गई। दोनों दुर्घटनाएं करीब करीब 15 मिनिट के दरमियान हुई। पहली दुर्घटना दो बत्ती चौराहे पर करीब 8 बजे तथा दूसरी घटना सैलाना ब्रीज पर करीब 8:20 पर हुई ,इन दोनों हादसों में दो पहिया वाहन चालको की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शहर में कुछ समय दो सड़क दुर्धटनाए हुई, जिसमे पहली घटना नगर के मुख्य चौराहे दो बत्ती पर रात करीब 8 बजे एक तेज़ रफ्तार आइसर ट्रक ने दो पहिया वाहन चालक मनीष पिता राजेंद्र जोशी उम्र 45 निवासी विष्णुपूरी इंद्रलोक नगर को टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।वहीं कुछ समय बाद हुए हादसे में सैलाना ब्रीच पर एक बस ने एक्टिवा चालक लक्ष्य पिता दीपक भारद्वाज उम्र 17 निवासी इन्द्रानगर को रौंद दिया, जिससे दीपक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.सूचना मिलते ही एसपी अमित सिंह,एएसपी प्रदीप शर्मा,राजेश सहाय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे.
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.