रतलाम, 7अगस्त(खबरबाबा.काम)। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों की जंबो सूची जारी की 135 से अधिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं
सूची में रतलाम एएसपी डॉ. राजेश सहाय का स्थानांतरण उज्जैन अजाक एसपी के रूप में कर दिया गया है ।इसके अलावा उज्जैन से भूपेंद्र सिंह राठौड़ का तबादला उप पुलिस अधीक्षक डीआईजी मुख्यालय रतलाम के रूप में किया गया है ।शहडोल से विलास वाघमारे को यातायात डीएसपी रतलाम के रूप में पदस्थ किया गया है ।एसडीओपी मान सिंह चौहान को रतलाम पदस्थ किया गया है ।आलोट एसडीओपी शशि कैथवास का तबादला DSP रेल रतलाम किया गया है ।इसी तरह आर्थिक अपराध विभाग में पदस्थ प्रदीप विश्वकर्मा को एसडीओपी आलोट पदस्थ किया गया है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.