रतलाम, 6सितम्बर(खबरबाबा.काम)। SC/ST एक्ट को लेकर सपाक्स एवं अन्य संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद के आह्वान का गुरुवार को रतलाम में भी व्यापक असर देखने को मिला। रतलाम में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप बंद रहे।
शहर में गुरुवार सुबह से ही बंद का खासा असर रहा। प्रमुख बाजारों सहित पटरी पार के इलाकों में भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे ।कई क्षेत्रों में होटलें तक भी बंद दिखी।
बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात दिखा ।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी, एएसपी प्रदीप शर्मा , SDM राहुल घोटे सहित अन्य अधिकारी भी लगातार शहर और जिले में भ्रमण करते रहे।
पुलिस बल रहा तैनात
सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर और जिले में भी पुलिस, नगर रक्षा समिति और होमगार्ड्स की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्था को संभालने के लिए नायब तहसीलदार एवं पटवारियों की भी डयूटी लगाई गई है । प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.