छिंदवाड़ा,(खबरबाबा. काम) | मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है| स्टॉप डेम मैं नहाने गए एक ही परिवार के चार मासूमों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों को पानी से बाहर निकाला। मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शाेक का माहौल है|
जानकारी के मुताबिक जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रोहना क्षेत्र के बिंदरई कला के पास बने स्टॉप डेम में यह हादसा हुआ| बिन्दरई ग्राम में रहने वाले एक परिवार के चार मासूम, नहाने के लिए गांव के पास बने डैम गए हुए थे। बच्चों की डूबने खबर लगते ही परिजनो ने 2 मृतक बच्चो को छिंदवाड़ा के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करते हुए जिला हॉस्पिटल रेफर किया जहां शव का पोस्टमार्टम हुआ| वही 2 बच्चो का पंचनामा मोहखेड़ में किया गया है | पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शवों की खोजबीन कर पानी से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि चारों मासूम पानी में किस तरह डूबे, इसका सुराग अब तक नहीं लग पाया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.