रतलाम: निगरानी के तमाम दावों के बावजूद 8 लेन पर नहीं रुक रही पत्थरबाजी,रविवार रात फिर हुई वारदात…पत्थर लगने से कार के आगे के कांच टूटे
रतलाम,7अप्रैल(खबरबाबा.काम)। ड्रोन से निगरानी के पुलिस के तमाम दावों के बावजूद रतलाम से गुजर रहे दिल्ली-मुबंई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात फिर पथराव की वारदात हुई, जिसमें एक वाहन का कांच फूट गया। कार के चालक ने धामनोद चोकी पहुंचकर घटना की सूचना दी।

