रतलाम : पुलिस ने 8 किलो गांजा और 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
रतलाम, 8अप्रैल(खबरबाबा.काम)। एसपी अमित कुमार के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिपलोदा पुलिस ने 8 किलो गांजा और 10 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ और अवैध शराब के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही के क्रम में एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के निर्देशन पर थाना प्रभारी पिपलौदा के द्वारा टीम गठित कर मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।

