भोपाल,22फरवरी(खबरबाबा.काम)।मुख्यमंत्री कमल नाथ की अध्यक्षता में आगामी 27 फरवरी को भोपाल में वल्लभ भवन-2 की पाँचवीं मंजिल स्थित सभागार में कमिश्नर्स-कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस होगी।
कॉन्फ्रेन्स का एजेंडा भी निर्धारित कर लिया गया है। सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स के साथ ही संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव और पुलिस महानिदेशक को कॉन्फ्रेंस में उपस्थित रहने को कहा गया है।
कॉन्फ्रेंस में जय किसान फसल ऋण माफी योजना, ग्रीष्म ऋतु में पेयजल प्रबंध, प्रोजेक्ट गौ-शाला, स्व-रोजगार योजनाओं की समीक्षा, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, बिजली बिलों के दोष दुरस्त करने, कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और आगामी बोर्ड परीक्षाओं जैसी प्राथमिकताओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.