रतलाम,3जुलाई। सैलाना थाने के ग्राम सासरमन्यावारी में एक छात्रा फेल होने से इतनी आहत हो गई कि उसने अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। छात्रा ने केरोसीन डाला ओर आग लगा ली जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सैलाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सासर निवासी एक 16 वर्षीय छात्रा हुकली पिता कालू खराड़ी 9वी कक्षा में थी। हाल ही में आए रिजल्ट में वह फेल हो गई। उसके पिता उसे विगत दिवस सैलाना कन्या स्कूल लेकर आए थे वहां पर स्कूल की शिक्षिका से मिले उन्होने छात्रा के फेल होने पर कक्षा 10 वीं में प्रायवेट फॅार्म भरवाने का सुझाव दिया। छात्रा अपने फेल होने से इतनी विचलित हो गई की घर जाकर उसने घर में रखे केरोसीन डालकर आग लगा दी। छात्रा करीब 70 प्रतिशत जल गई थी जिसे सैलाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से रतलाम रैफर कर दिया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सैलाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.