रतलाम, 7सितम्बर(खबरबाबा.काम)। जिले के बिलपांक थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार सुबह एक स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी को अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश कर्मचारी से 55 हजार रूपयो से भरा बैग लूटकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के अनुसार लूट की घटना जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारी के साथ हुई है। फाइनेंस बैंक में कार्यरत धर्मेंद्र नामक युवक शुक्रवार सुबह लोन की किस्त लेने शिवपुर से चितावद की ओर जा रहा था। कर्मचारी के अनुसार रास्ते में पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने लट्ठ मारकर उसे गिरा दिया और उससे रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए ।बैग में 55 हजार रुपए के लगभग नगदी थी। कर्मचारी ने मामले की सूचना कंपनी के अधिकारियों को दी, और बाद में पुलिस को सूचना दी गई ।जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की ।
Previous Articleशनिदेव ने बदली चाल ,जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.