रतलाम,7सितम्बर(खबरबाबा.काम)। बिलपांक टोल बैरियर पर फैली अव्यवस्थाओं ,मनमानी एवं कर्मचारी के व्यवहार को लेकर आज जिला प्रशासन को मौखिक शिकायत की गई ।बोहरा समाज के सलीम आरिफ (बादशाह) ने शांति समिति की बैठक में इस मामले को उठाते हुए प्रशासन से टोल बैरियर प्रबंधन को उचित निर्देश देने की मांग की।
बैठक में मौजूद सलीम आरिफ (बादशाह) ने कहा कि बिलपांक टोल बैरियर पर भारी माल वाहनों ,हल्के माल वाहनों ,निजी वाहनों (कार, जीप) के निकलने के लिए अलग-अलग गेट बने हुए हैं ,लेकिन यहां व्यवस्थाओं का पालन नहीं किया जा रहा है और सभी गेटों पर भारी वाहनों को प्रवेश दिया जा रहा है। जिसके कारण निजी वाहनों को निकलने के लिए काफी इंतजार करना पड़ता है और लंबी कतारें तक लग जाती है ।बैठक में मौजूद सलीम आरिफ ने प्रशासन को शिकायत करते हुए कहा कि कई बार रात में तो एक गेट ही चालू रखा जाता है ,जिससे निकलने में काफी देर लगती है ।उन्होंने टोल बैरियर पर मौजूद कर्मचारियों के आमजन से व्यवहार को लेकर भी शिकायत की ।सलीम आरिफ ने बिलपांक टोल बैरियर पर फैली अवस्था और मनमानी एवं आमजन से व्यवहार सुधारने को लेकर प्रशासन से टोल प्रबंधन को उचित निर्देश जारी करने की मांग की ।जिस पर एसपी गौरव तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.