रतलाम,31अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। बरखेड़ा थाने के ग्राम हरियाखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते अपने ही काका ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर भतीजे पर लाठियों से हमला कर दिया ओर उसे घायल किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
बरखेड़ा थाना पुलिस सूत्रो के मुताबिक ग्राम हरियाखेड़ा निवासी मोहन पिता उंकारलाल ग के काका पुरालाल पिता हेमराज निवासी दलोदा की जमीन पास-पास में है। पूर्व में पूरालाल ने जमीन विवाद में ही अपने भाई उंकारलाल पर जानलेवा हमला कर पेर काट दिया था, जिसमें उसे सजा हुई थी। सजा काटने के बाद पुन: पुरालाल ने परिवार को धमकाने का काम शुरू किया ओर कल शाम पुरालाल अपने पांच साथी जगदीश पिता राजाराम , शंभू पिता भंवर , दिनेश पिता भेरूलाल , नारायण पिता कालू निवासी लसुडियाइला तथा राधेश्याम पिता सवराम निवासी भावगढ के साथ अपनी पेतृक जमीन पर ट्रेक्टर लेकर गया ओर अपनी जमीन हाकने के साथ अपने भतीजे मोहनलाल की जमीन का कुछ हिस्सा हाकने लगा इस पर मोहन ने मना किया तो आरोपी पक्ष ने फरियादी पर लाठियों से हमला कर दिया जिससे मोहन को चोटे लगी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 308, 147, 323, 447, 504 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया ओर देर रात में सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी आरोपियों को आज कोर्ट पेश करेगी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.