रतलाम,31अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। पश्चिम रेलवे के जीएम एके गुप्ता आज सुबह राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली प्रभात फेरी में शामिल हुए ओर उन्होने यहां पर रन फोर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आज रेलवे द्वारा कई आयोजन किए गए। सुबह जीएम एके गुप्ता ओर डीआरएम आनएन सुनकर के मार्गदर्शन में सुबह रेलवे स्कूल से रेलवे स्टेशन तक प्रभात फेरी निकाली गई। जीएम गुप्ता ने रेलवे स्टेशन पर लोह पुरूष सरदार वल्लभर भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण किया, यहां पर जीएम ने सभी को राष्ट्री एकता की शपथ दिलाई उसके बाद जीएम ने रन फोर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें रेलवे अधिकारी ओर कर्मचारी उपस्थित थे। दौड का समापन डीआरएम कार्यालय में हुआ। डीआरएम कार्यालय पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.