रतलाम 21 अक्टूबर 2019/ मध्यप्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज लेखा समिति द्वारा रतलाम जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा सोमवार को लिया गया समिति ने ग्रामीणजनों से चर्चा कर फीडबैक प्राप्त किया।
इस समिति में सभापति बिसाहूलाल सिंह तथा सदस्यगण दिव्यराजसिंह, देवेंद्र पटेल, राजेंद्र पांडे, केदारनाथ शुक्ला तथा अधिकारीगण शामिल थे।
स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज समिति ने पिपलोदा विकासखंड के ग्राम हसनपालिया में ग्रामीणों से चर्चा की। ग्राम पंचायत द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों द्वारा स्टॉप डेम पर गेट नहीं लगाने, नल-जल योजना में खराब सामग्री का उपयोग करने, तालाब निर्माण में अनियमितता की शिकायत की। समिति सदस्यों ने पंचायत सचिव के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया कि गांव में किए गए विकास कार्यों का भौतिक एवं वित्तीय सत्यापन किया जाए। समिति ने गांव का स्टॉपडेम तथा स्वास्थ्य केंद्र देखा। इसके बाद जनपद पंचायत जावरा के ग्राम भैसाना में ग्रामीणों से चर्चा की।
पंचायत सचिव ने बताया कि भैसाना ग्राम पंचायत के 3 गांवों में 156 व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। भैसाना में वर्ष 2019 में मनरेगा के तहत 25 लाख रुपए के कार्य किए गए हैं। ग्रामीणों ने शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा वसूल की जाने वाले करों की रसीद नहीं दी जाती है। स्थानीय निकाय पंचायत राज समिति ग्राम रिछाचांदा भी पहुंची, वहां भी ग्रामीणों से चर्चा की और विकास कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान समिति के सभापति श्री बिसाहूलाल सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि समिति शासन द्वारा ग्रामीण विकास कार्यों पर खर्च की जाने वाली राशि की मानिटरिंग का कार्य कर रही है, यह सुनिश्चित करती है कि शासन द्वारा जारी की गई राशि का सदुपयोग हो। आपसे जो भी सुझाव प्राप्त हो रहे हैं उनको शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा, जावरा एसडीएम राहुल धोटे तथा जनपद पिपलोदा सीईओ सुश्री अल्फिया खान, जावरा जनपद सीईओ आर.बी.एस. दंडोतिया भी उपस्थित थे।
Previous Articleरतलाम: अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर निर्वाचन का भाजपा ने किया विरोध, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Article विमल छिपानी ने लोक अभियोजक का पदभार संभाला
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.