रतलाम 21 अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। मध्य प्रदेश शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा लोक अभियोजक नियुक्त किए गए एडवोकेट विमल छिपानी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष सहित कई अभिभाषकों ने स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री छिपानी को लोक अभियोजक सुभाष जैन के स्थान पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से अभिभाषको में हर्ष व्याप्त है। श्री छिपानी के पदभार ग्रहण करने के दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष दशरथ पाटीदार, सचिव प्रकाश राव पवार एवं निवृत्तमान लोक अभियोजक सुभाष जैन सहित कई वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.