जबलपुर,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)/ 23 नवंबर की रात जबलपुर के गोसलपुर स्थित बुढ़ागर में ऋषि ढाबा के संचालक ऋषि असाटी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार रावण गैंग के सरगना ऋषभ उर्फ रावण ने गोली मार दी थी. दरअसल ऋषभ अपने एक साथी आशीष के साथ ढाबा के संचालक ऋषि असाटी को रंगदारी के 2 लाख रूपयों के लिए धमकाने गया था. इस दौरान ऋषभ और आशीष ने पिस्टल निकालकर ऋषि पर तान दी, लेकिन ऋषि शोर मचाने लगा जिससे आरोपी दहशत में आ गए और उन्होंने ऋषि के सिर में गोली मार दी.
एसपी जबलपुर अमित सिंह ने इस मामले की जानकारी दी.जबलपुर पुलिस के अनुसार थाना गोसलपुर में 24 नवम्बर 2019 की सुबह ढाबा संचालक ऋषि असाटी के परिजनों द्वारा सूचना दी गयी कि रात में ढाबा से लौटते समय ऋषि असाटी को अज्ञात आरोपी के द्वारा संभवतः गोली मार दी गई थी ,जिसे ईलाज हेतु जबलपुर स्थित मेट्रो हास्पिटल ले गये थे, जहां डाँक्टरो ने ऋषि असाटी उम्र 26 वर्ष निवासी बुढागर को मृत घोषित कर दिया है।
घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया एंव शव का बारिकी से निरीक्षण किया गया, ऋषि असाटी के माथे पर गोली नुमा चोट के निशान मिला शव को पंचनामा कार्यवाही कर पी.एम. हेतु भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच मे लिया गया । घटना स्थल निरीक्षण एंव शव पंचनामा कर मर्ग जांच मे पाया गया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऋषि असाटी के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है । संपूर्ण जांच पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302 ,212, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी लगने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री अमित सिंह ( भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाँ. राय सिंह नरवरिया एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शिवेश सिंह बघेल भी बुढागर पहूँचे एंव घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया, एंव पुछताछ करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित सिंह ( भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की तलाश के संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया ।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डाँ. राय सिंह नरवरिया एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शिवेश सिंह बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिहोरा श्रीमती भावना मरावी के मार्ग निर्देशन एंव थाना प्रभारी गोसलपुर सारिका पांडे के नेतृत्व मे थाना स्टाफ तथा क्राईम ब्रांच एंव साईबर सेल की टीम गठीत कर लगायी गई ।
परिस्थिति जन्य साक्ष्य एंव साईंटीफिक इन्वेस्टीगेशन के आधार पर तीनो आरोपी ऋषभ शर्मा उर्फ रावण पिता अशोक शर्मा उम्र 22 साल निवासी गांधीग्राम बुढागर , आशीष काछी उर्फ राज उम्र 29 साल निवासी खाले मोहल्ला लोहारी थाना मझौली एंव अंचल नामदेव उम्र 22 साल निवासी गोहलपुर को पकडा जाकर सघन पुछताछ की गई । पूछताछ करने पर ऋषभ , आशीष एंव अंचल ने बताया की लगभग एक माह पहले ऋषि असाटी से रंगदारी के 02 लाख रुपये वसूलने की योजना बनाई थी. इसके लिये उन्होने लगभग 20 दिन पूर्व मृतक ऋषि असाटी से फोन पर 02 लाख रुपये देने की मांग की थी किंतु मृतक ने देने से मना कर दिया, जिसके चलते उससे पुनः रुपये मांगें, रुपये न देने पर उसे मारकर क्षेत्र मे दहशत फैलाने व नाम करने के उद्देश्य से 23 नवम्बर 19 को ऋषभ शर्मा एंव आशीष काछी ने बुढागर स्थित संदीप चौरसिया के ढाबे में बैठकर रात्रि में काम को अंजाम देने की योजना बनाई थी।
ऋषभ शर्मा ने बताया कि योजना के अनुसार रात्रि लगभग 11.30 बजे जब ऋषि असाटी ढाबा बंद करके घर की तरफ जा रहा था तो वह आशीष काछी के साथ पहले से ही घात लगाकर घर के पास इंतजार कर रहा था, जैसे ही ऋषि असाटी के घर के पास पहूँचा तो उसने और आशीष काछी ने ऋषि असाटी पर पिस्टल तान कर रोककर पैसो की मांग की, ऋषि द्वारा मना कर घर में माँ को आवाज लगाने लगा, पकडे जाने के डर से ऋषि के माथे में पिस्टल से गोली मार दी व आशीष काछी की काले रंग की सी.डी. डीलक्स बिना नम्बर की बाईक से भाग निकले, योजना अनुसार कटंगी बायपास पर सहयोगी अंचल नामदेव अपनी एक्टिवा से पूर्व से ही इंतजार कर रहा था दोनो ने अपनी बाईक कठोदा बाईपास पर स्थित झाडियो मेंं फेंक दी और अंचल नामदेव की एक्टिवा में बैठकर तीनों जबलपुर रेल्वे स्टेशन मदनमहल पहुंचे जहॉ कोई ट्रेन न मिलने पर तुरंत मुख्य स्टेशन जबलपुर पहुंचे .अंचल नामदेव ट्रेन मे बैठाकर पुनः घर लौट गया। दोनो काशी एक्सप्रेस से प्रयागराज उत्तर प्रदेश पहुंचे, एक दिन रूकने के बाद दोनो दिल्ली चले गये तथा दिल्ली में एक दिन रूककर पंजाब चले गये जहॉ 10-‘12 दिन रूकने के बाद हथियार बेचने इंदौर आये थे ।
उल्लेखनीय है कि टीम के द्वारा लगातार आरोपियों का पीछा किया जा रहा था, जैसे ही जानकारी लगी कि दोनो आरोपी इंदौर में हैं, पतासाजी कर ऋषभ शर्मा एवं आशीष काछी को इंदौर में हथियार बेचने को सौदा करते हुये पकडा गया।
इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका-
आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गोसलपुर सुश्री सारिका पांडे, उनि सतीश तिवारी , उनि रितेश पांडे, क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अध्व्चीक्षक देवेन्द्र सिंह धुर्वे, आरक्षक अमित रैकवार थाना खितौला , पीएसआई अमित श्रीवास्तव थाना तिलवारा, आरक्षक साईबर सेल के आरक्षक आदित्य कुमार, थाना गोसलपुर के आरक्षक भरत अवस्थी, सत्येन्द्र बिसेन की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.