रतलाम,11दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। सैलाना में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसमें से हजारों की राशि निकालने का मामला सामने आया है।सूत्रों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सैलाना थाना पुलिस के मुताबिक घटना विगत दिवस की है। शिवगढ थाने के ग्राम कालीदेवी निवासी बाबु पिता पूंजा सैलाना के बैंक आफ बडोदा के एटीएम से रूपये निकालने आया था, लेकिन एटीएम को सही ढंग से आपरेट नही कर पाने के कारण उसने पास में ही खडे एक युवक से सहयोग मांगा, जिसने मोका पाकर फरियादी का एटीएम चेंज कर दिया और रूपये नही निकलने का बहाना कर पीड़ित को वहां से रवाना कर दिया। बाद में उसने बदले हुए एटीएम से 7 हजार रूपये निकाल लिए। जब पीडित को इसका पता चला तो उसने थाने की शरण ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वहां पर लगे एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो एक संदिग्ध दिखाई दिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने केमरे में मिले फूटेज के आधार पर पडताल की तो पता चला कि राजस्थान के नयाखेडा निवासी युवक ने उक्त वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस आज उसे कोर्ट पेश करेगी।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.