उज्जैन,1 जनवरी 2020/नववर्ष 2020 की शुरुआत हर कोई भगवान और बड़ो का आर्शीवाद लेकर करना चाह रहा है. उज्जैन के महाकाल मंदिर में 1 जनवरी बुधवार को नए साल के पहले दिन लोगों का तांता लगा रहा. दूर-दराज से हजारों की तादाद में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे और नए वर्ष मे सुख शान्ति की कामना की. इस मौके पर अल सुबह होने वाली भस्म आरती में पंचामृत अभिषेक पूजन कर विशेष श्रंगार किया गया .
नए साल के पहले दिन शुरुआत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में की. वहीं उज्जैन में श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर में जाकर भक्ति भाव में लीन होकर साल 2020 के पहले दिन की शुरुआत की. यहां नव वर्ष के पहले दिन मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा महांकाल के दर्शन कर अपने नए साल की शुरुआत कर सफलता और सुख शांति की प्रार्थना की. हजारों की तादाद में पहुंचे श्रद्धालुओं ने नए साल की शुरुआत देवालयों में देव आराधना से की. उज्जैन के महांकाल मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा की भस्म आरती में सुबह 3 बजे शामिल हुए.
नव वर्ष पर आज बड़ी संख्या में पंहुचे श्रद्धालुओं ने महाकाल के दर्शन कर साल भर के लिए आशीर्वाद मांगा. भूतभावन बाबा महाकाल को कालों का काल कहा जाता है, इसलिए वे काल के अधिष्ठाता है, लिहाजा नया साल अच्छा बीते, इसी कामना के साथ भक्तों ने बाबा महाकाल के दरबार से नए साल की शुरुआत की.
Previous Articleमुख्यमंत्री कमल नाथ ने दी नव-वर्ष की बधाई
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.