रतलाम,1जनवरी(खबरबाबा.काम) । साल 2020 (टू ट्वेंटी) की पहली सुबह कड़कड़ाती सर्दी और कोहरे में लिपटी रही। घने कोहरे के कारण थोड़ी दूर के बाद कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा था । शहर के बाशिंदों ने सर्द और खुशनुमा मौसम का आनंद लेते हुए नए साल का आगाज किया।
नए साल टू ट्वेंटी की पहली सुबह कोहरे से ढंकी रही। शीत लहर ने ठंड को शवाब पर रख जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया , कुछ पल के लिये सूर्य नारायण ने दर्शन दिए और फिर बदलो में छिप गए । नागरिक अलाव जला कर सुबह का लुफ्त लेते रहे , ठिठुरन भरी सर्दी में बच्चे स्कूल की तरफ चल पड़े । सुबह कोहरे के कारण वाहन चालक वाहनों की लाइट में सफर करते दिखें।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.