रतलाम,23जनवरी2020(खबरबाबा.काम)/ रतलाम सर्किल जेल में एक नवीन बंदी से स्मेक की चार पुड़िया बरामद होने का मामला सामने आया है । जेल अधीक्षक के पत्र पर स्टेशन रोड पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।आरोपी स्मेक की पूड़ियां मुंह में छुपाकर जेल के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था।
जानकारी के अनुसार मामला 13 जनवरी का है। वरिष्ठ अधिकारियों का अभिमत और विधिक राय प्राप्त करने के पश्चात पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है। दीनदयाल नगर निवासी विवेक नामक युवक को एक प्रकरण में नवीन विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में प्रविष्ट कराने के लिए 13 जनवरी को अजाक थाने का एक आरक्षक रतलाम सर्किल जेल ले गया था। जहां जेल में प्रवेश के पहले गेट पर जेल आरक्षक द्वारा नवीन बंदी की तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान नवीन बंदी के मुंह में स्मेक की चार पुड़िया बरामद हुई। जो आरोपी मुंह के अंदर छुपा के जेल के अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में जेल अधीक्षक द्वारा जप्ती पंचनामा बनाकर स्टेशन रोड थाना पुलिस को सूचित किया गया,जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Previous Articleरतलाम: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या,पुलिस जांच में जुटी
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.