रतलाम,23जनवरी2020(खबरबाबा.काम)/सैलाना रोड स्थित तिरुपति नगर में एक युवक ने गुरुवार दोपहर खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की खबर पुरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोगो की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने पर ओधोगिक थाना प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तिरुपति नगर में रहने वाला नरेंद्र 23 वर्षीय ग्राम लुनेरा का निवासी था। नरेंद्र रतलाम में रहकर पीएचडी की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार दोपहर नरेंद्र ने अपने कमरे पिस्टल से गोली चला दी ,जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक कुछ समय से तिरुपति नगर में किराये से रह रहा था।
अचानक हुई फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामत कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। ओधोगिक थाना प्रभारी दीपक मण्डलोई ने बताया कि मृतक के कमरे से बरामत पिस्टल का लाइसेंस नहीं है वही युवक के शव के पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है,लेकिन प्रारम्भिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.