रतलाम,17फरवरी(खबरबाबा.काम)। चोरी की वारदातें रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।एक के बाद एक हर रोज वारदात हो रही है । बीती रात नामली थाना क्षेत्र के भदवासा में चोरो ने गांव के मंदिर में वारदात को अंजाम दे दिया।बदमाश गांव से मोटर साइकिल भी चुरा ले गए।
रात में अज्ञात बदमाशों ने नामली थाना क्षेत्र के ग्राम भदवासा में अंबे माता मंदिर को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। सुबह जब पूजारी रामदास मंदिर पहुंचें तो देखा की मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ था और दानपात्र के अलावा प्रतिमा को पहनाए सोने-चांदी के आभूषण, छत्र आदि गायब थे। पूजारी ने तत्काल मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदराम पाटीदार और अन्य लोगो को सूचना दी। सूचना मिलते ही वहां पर समाजजन बडी संख्या में पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। नामली थाने से एएसआई कैलाश जोशी, अशोक दिक्षित अपनी टीम के साथ मोके पर पहुंचे ओर घटनास्थल का मोका मुआयना किया। मंदिर ट्रस्ट के नंदराम पाटीदार ने बताया कि चोर यहां से आभूषण ओर छत्र ले गए है और चोरो द्वारा मंदिर में रखी दानपेटी को मंदिर के पीछे सुनसान इलाके में ले गए।वहां पर दानपेटी का ताला चटकाया और राशि ले गए। इतना ही नही मंदिर के ठीक सामने स्थित सुरेन्द्र पाटीदार की बाईक क्रमांक एमपी 43 जीआर 9901 को भी बदमाश चुरा ले गए। क्षेत्रीय नागरिकों ने गांव में गश्त बढाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.