रतलाम: रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक और लोडिंग पिकअप की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
रतलाम, 15अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह रावटी थाना क्षेत्र स्थित माही नदी की पुलिया के पास ट्रक व लोडिंग पिकअप वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई । इससे पिकअप वाहन चालक 44 वर्षीय अनवर हुसैन पिता लियाकत हुसैन निवासी कैलाश मार्ग झाबुआ की मौत हो गई। वहीं क्लीनर 41 वर्षीय फिरोज मंसूरी पिता फकीर मोहम्मद मंसूरी निवासी झाबुआ गम्भीर रूप से घायल हो गया।

