रतलाम: एमडी ड्रग्स के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार,2 वाहन जब्त… घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा,सभी आरोपी रतलाम के
रतलाम, 15अक्टूबर(खबरबाबा.काम)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय–विक्रय में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु एसपीअमित कुमार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में पिपलौदा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

